Close

    31-10-2026 : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    प्रकाशित तिथि : अक्टूबर 31, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    राज्यपाल ने शौर्य स्थल पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

    लोक भवन देहरादून 31 अक्टूबर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को चीड़ बाग स्थित शौर्य स्थल पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, शौर्य और बलिदान को याद किया।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिकों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

    राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरभूमि है। यहां लगभग हर दूसरे घर से कोई न कोई देश की सशस्त्र बलों में सेवाएं दे रहा है। इस प्रदेश की मिट्टी में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का भाव रचा-बसा है। हमें अपने वीर सैनिकों, शहीदों और उनके परिवारों पर गर्व है।

    इस अवसर पर डिप्टी जीओसी उत्तराखण्ड सब एरिया ब्रिगेडियर आर.एस. थापा, कर्नल तरुण कालिया सहित सेना के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
    ………..0……….