Close

    19-10-2021 : राज्यपाल ने ’’वाल्मीकि जयन्ती’’ की शुभकामनाएं दी

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 20, 2021

    राजभवन, देहरादून 19 अक्टूबर, 2021

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से नि) ने ”वाल्मीकि जयन्ती’’ की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
    वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से नि) नेे कहा कि ‘‘आदि कवि, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना करके विश्व को मर्यादा पुरूषोत्तम राम के चरित्र से अवगत कराया। भारतीय धर्म और संस्कृति में सर्वोच्च स्थान रखने वाली नारी माता सीता को समाज द्वारा बहिष्कृत किये जाने पर आश्रय देकर उन्होंने एक ऐसे समतामूलक समाज का सिद्धांत प्रतिपादित किया जिसमें समाज के सभी वर्गों को बराबरी और परस्पर सम्मान एवं स्नेह का अधिकार मिलता है। महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलकर एक आदर्श समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। वाल्मीकि जी की शिक्षाएं हमें समाज के उपेक्षित तथा वंचित वर्ग की सेवा व सहायता के साथ ही उनके लिए अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित करती हैं।’’

    ………….0……….