Close

    18-10-2021 : राज्यपाल ने ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उल-नबी बारावफात पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 18, 2021

    राजभवन देहरादून 18 अक्टूबर, 2021

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उल-नबी बारावफात पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
    अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने करूणा, प्रेम एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी थी। यह सीख सभी के लिए एक उत्तम जीवन जीने के लिए जरूरी है। राज्यपाल ने सभी से मिलजुल कर, प्रेम और भाईचारे तथा कोरोना नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाने की अपील की।

    …………0…………..