Close

    16-09-2021:राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी

    प्रकाशित तिथि: सितम्बर 16, 2021

    राजभवन देहरादून दिनांक 16 सितम्बर, 2021

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) श्री गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी है।
    अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प और सृजन के देवता हैं। उनको पौराणिक सिविल इंजीनियर भी माना जाता है। उनकी जयंती समाज में निर्माण और सृजन के महत्व को रेखांकित करती है।
    उन्होंने इस अवसर पर निर्माण, शिल्प और सृजन तथा इंजीनियरिंग व तकनीकी से जुड़े सभी लोगों को विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि लायेगा।

    ……..0……..