Close

    16.02.2021 : उत्तराखंड सिविल सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के सदस्य राज्यपाल से मिले।

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 17, 2021

    राजभवन देहरादून 16 फरवरी 2021
    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से मंगलवार को राजभवन में द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइफ्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भेंट की। एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती दीपा ओम प्रकाश ने राज्यपाल श्रीमती मौर्य को उत्तराखण्ड के सिविल सर्विसेज अधिकारियों की पत्नियों द्वारा संचालित गैर लाभकारी संस्था संजीवनी द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेले के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया। यह मेला आगामी 20 एवं 21 फरवरी को महिला आईटीआई, सर्वे चैक देहरादून में आयोजित किया जायेगा। मेले के माध्यम से महिलाओं एवं छोटे कारीगरों द्वारा उत्पादों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
    द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइफ्स एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुये राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि संजीवनी संस्था द्वारा महिलाओं एवं छोटे कारीगरों के उत्थान के लिये प्रंशसनीय कार्य किया जा रहा है। इससे महिला सशक्तीकरण के साथ ही स्थानीय उत्पादों एवं शिल्पों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
    उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के सिविल सर्विसेज अधिकारियों की पत्नियों द्वारा संचालित गैर लाभकारी संस्था संजीवनी द्वारा गत दो दशकों से राज्य में महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तीकरण एवं उत्थान के लिये कार्य किया जा रहा है। इस संस्था के माध्यम से राज्य के सिविल सर्विसेज की पत्नियों द्वारा जरूरतमंद महिलाओं हेतु स्वरोजगार, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाये हेतु कार्य किया जा रहा है।
    इस अवसर पर श्रीमती अनुराधा सुधांशु एवं श्रीमती मुदिता सन्त उपस्थित थी।
    ………..0…………