Close

    14-10-2021 : राज्यपाल ले. ज. (से. नि.) गुरमीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को ‘‘विजयदशमी/दशहरा’’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 14, 2021

    राजभवन, देहरादून : 14 अक्टूबर, 2021

    राज्यपाल ले. ज. (से. नि.) गुरमीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को ‘‘विजयदशमी/दशहरा’’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

    राज्यपाल ने कहा है कि ‘‘विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह हमें याद कराता है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन चरित्र का पालन करने की प्रेरणा भी देता है।’’

    राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आपसी भाई-चार, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर यह पर्व मनाने का आह्वान किया है। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाने की अपील की।

    …0…