Close

    13-01-2022 : राज्यपाल ने राज्य के सभी नागरिकों को मकर सक्रांति, बिहू तथा लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है।

    प्रकाशित तिथि: जनवरी 13, 2022

    राजभवन देहरादून 13 जनवरी, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राज्य के सभी नागरिकों को मकर सक्रांति, पांेगल, बिहू तथा लोहड़ी पर्व की बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध तथा स्वस्थ जीवन की कामना की है।
    अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि उत्सव, तीज-त्यौहार हमारे जीवन की नीरसता को कम करके जीवन में एक नई उमंग, उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हैं जिससे हमें जिन्दगी में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत मिलती है। हमारी ये समृद्ध परम्पराएं सामाजिक सौहार्द्ध तथा अच्छा वातावरण बनाये रखने में मदद करती हैं। हमें अपनी इन गौरवशाली परम्पराओं को निभाते रहना चाहिए क्योंकि स्वस्थ सामाजिक वातावरण में देश-प्रदेश तथा समाज की प्रगति सुनिश्चित है।’’