Close

    12-01-2022 : राज्यपाल ने उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों विशेषतः पंजाबी समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    प्रकाशित तिथि: जनवरी 12, 2022

    राजभवन देहरादून 12 जनवरी, 2022

    उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों विशेषतः पंजाबी समुदाय को लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
    लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में उत्साह एवं ताजगी लाते हैं। त्यौहारों को मिलजुल कर मनाने से खुशियाँ कई गुना बढ़ती है और पूरे समाज का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण हो जाता है। देश, राज्य और समाज की तरक्की के लिए हमें तीज-त्यौहारों को मिलजुल कर मनाते हुए उनमें निहित भावना को पोषित करते रहना होगा।