09-07-2026: राज्यपाल से गुरुवार को लोक भवन में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास ने शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 09 जुलाई, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर डॉ. एम. श्रीनिवास ने स्वास्थ्य सेवाओं, सतत विकास लक्ष्यों तथा आयुष क्षेत्र को सशक्त बनाने संबंधी अपने सुझाव रखे। उन्होंने उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य संबंधी सूचकांकों में सुधार, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आपातकालीन और ट्रॉमा सेवाओं को और अधिक मजबूत किए जाने पर बल दिया।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनकल्याण से जुड़े लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में नीति आयोग का सदैव सकारात्मक सहयोग मिला है और भविष्य में भी राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग मिलता रहेगा।
………..0……….