Close

    03-11-2021 : राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली एवं गोवर्द्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

    प्रकाशित तिथि: नवम्बर 3, 2021

    राजभवन देहरादून 03 नवम्बर, 2021

    राज्यपाल ले ज श्री गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को दीपावली एवं गोवर्द्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
    अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, सामाजिक सद्भाव तथा आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
    राज्यपाल ने कहा कि इस दीपावली पर सभी लोगों को समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में उजाला लाने का संकल्प लेना चाहिये। गो-वर्द्धन पूजन के अवसर पर प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन का संकल्प लेना चाहिये।