Close

    03-08-2026 : राज्यपाल से कोर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अनुभा सिंह ने शिष्टाचार भेंट कर एआई तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित पहलों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

    प्रकाशित तिथि : अगस्त 3, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 03 अगस्त, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में कोर विश्वविद्यालय, रुड़की की कुलपति प्रो. (डॉ.) अनुभा सिंह ने शिष्टाचार भेंट कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित पहलों पर प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा एआई एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई।

    राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल एवं तकनीकी दक्षता से सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर कोर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. राजेश कुमार तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक पैन्यूली उपस्थित रहे।