Close

    01-02-2022:अपना घर अनाथालय के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते हुए राज्यपाल।

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 1, 2022

    राजभवन देहरादून 01 फरवरी, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को अपना जन्मदिन सादगी के साथ अपना घर अनाथालय के 50 बच्चों के साथ राजभवन में मनाया। राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) तथा राज्य की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने इस अवसर पर ‘‘अपना घर’’ के बच्चों को राजभवन में आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने बच्चों के साथ अनौपचारिक संवाद किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से परिश्रम, हिम्मत, लगन और ईमानदारी के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए बडे़ लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि बच्चे बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करने के लिए ईमानदारी और मेहनत से निरन्तर प्रयास करे। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

    ………..0………….