Close

    30-10-2026:राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : अक्टूबर 30, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 30 अक्टूबर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर डीजीपी ने राज्यपाल को प्रदेश की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति, आगामी कुंभ मेला-2027 एवं विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पुलिस की तैयारियों, राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन तथा आगामी 6 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रपति पुलिस कलर परेड की तैयारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

    राज्यपाल ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

    राज्यपाल ने उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त सेवारत एवं सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    ………..0……….