Close

    17-07-2026:राज्यपाल से लोक भवन में उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि : जुलाई 17, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 17 जुलाई, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर दोनों के मध्य सिख समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान समाज की सेवा परंपरा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता तथा जनकल्याण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, सिख समाज के ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा हुई।

    राज्यपाल ने समाज में सद्भाव, सेवा और मानवीय मूल्यों के संवर्धन में सिख समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द को निरंतर सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    ………..0……….