14-07-2026:राज्यपाल से राष्ट्रीय सैनिक संस्था, तेलंगाना राज्य के अध्यक्ष मेजर जनरल एन. श्रीनिवास राव (से नि) एवं श्रीमती अनुराधा राव ने शिष्टाचार भेंट की।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून/नई दिल्ली 14 जुलाई, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को उत्तराखण्ड निवास, नई दिल्ली में राष्ट्रीय सैनिक संस्था, तेलंगाना राज्य के अध्यक्ष मेजर जनरल एन. श्रीनिवास राव (से नि) एवं श्रीमती अनुराधा राव ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मेजर जनरल राव ने हैदराबाद एवं दक्षिण भारत में संस्था द्वारा संचालित वेटरन्स वेलफेयर गतिविधियों, वीर नारियों एवं वीर माताओं के कल्याण, दिव्यांग सैनिकों की सहायता तथा सैन्य जीवन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी।
बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की भावी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
………..0……….