Close

    12-06-2026:राज्यपाल ने पद्मश्री एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज श्री जसपाल राणा के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि : जून 12, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 12 जून, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पद्मश्री एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज श्री जसपाल राणा के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का नाम रोशन करने के साथ ही भारतीय निशानेबाजी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा अनेक युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने में श्री जसपाल राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
    ………..0……….