Close

    22-05-2026:21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मीडिया को संबोधित करने हेतु माननीय राज्यपाल महोदय हेतु बिन्दु

    प्रकाशित तिथि : मई 22, 2026

    (तिथिः 22 मई, 2026। स्थानः लोक भवन नैनीताल)

    जय हिन्द!

     उपस्थित मीडिया बंधुओं! सबसे पहले, मैं 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के प्रारंभ होने के अवसर पर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।

     आप सभी विदित है कि 19 मई को पूर्व मुख्यमंत्री (स्वर्गीय) मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से नि) जी का निधन हुआ है जो प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। वह सैन्य अधिकारी के साथ एक जन प्रिय नेता भी रहे। इस वर्ष का गोल्फ टूर्नामेंट हमने उनके प्रति (ज्तपइनजम) समर्पित किया है।

     आज लोक भवन गोल्फ कोर्स में 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है जो 24 मई तक चलेगा।

     यह टूर्नामेंट न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि उत्तराखण्ड की जीवंत सांस्कृतिक, पर्यटन और खेल क्षमताओं को प्रस्तुत करने का एक प्रभावशाली माध्यम भी है।

     गोल्फ एक ऐसा अद्भुत खेल है जो केवल शारीरिक कौशल तक सीमित नहीं है, अपितु यह स्वयं में जीवन का एक गहरा दर्शन समेटे हुए है। यह खेल हमें संयम (च्ंजपमदबम), सटीक लक्ष्य निर्धारण (थ्वबने) और विपरीत परिस्थितियों में भी मानसिक संतुलन बनाए रखने का अभ्यास कराता है।

     आज का समय गति, भागदौड़ और मानसिक तनाव से भरा है। ऐसे समय में, जब मनुष्य तकनीक के भंवर में फंसा हुआ है, तब गोल्फ जैसे खेल हरी-भरी वादियों के बीच, प्रकृति के सानिध्य में, जीवन में नई ऊर्जा, ताजगी और सकारात्मकता का संचार करते हैं। यह हमें सिखाता है कि शांति और सौंदर्य के साथ जुड़कर ही हम अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचान सकते हैं।

     इस परिदृश्य में, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘खेलो इंडिया’ के रूप में एक महान जन-आंदोलन की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री जी का स्पष्ट विजन है कि ‘‘जो खेलेगा, वही खिलेगा’’ और ‘‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’’।

     गवर्नर्स कप टूर्नामेंट का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करना है, बल्कि नैनीताल और उत्तराखण्ड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाना भी है। हमारा यह प्रयास है कि राज्य के नैसर्गिक सौंदर्य, शांति और गरिमा को दुनिया तक पहुँचाया जाए, ताकि पर्यटन के साथ-साथ खेलों का विकास भी हो सके।

     उत्तराखण्ड की धरती, जो देवभूमि के रूप में जानी जाती है, जो अब ‘खेलभूमि’ बनने की ओर भी अग्रसर है। राज्य सरकार द्वारा खेलों के बुनियादी ढांचे के विकास, खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर प्रदान करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

     इस गोल्फ टूर्नामेंट में भी युवाओं और बेटियों की बढ़ती भागीदारी यह प्रमाणित करती है कि यदि मंच मिले, तो उत्तराखण्ड के युवा भी देश को गौरवान्वित करने की पूरी क्षमता रखते हैं।

     लोक भवन गोल्फ कोर्स सिर्फ एक खेल मैदान नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और परंपरा का प्रतीक है। इसकी भव्यता, शांति और ऐतिहासिकता गोल्फ खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, अपितु सभी पर्यटकों के लिए भी अत्यंत आकर्षण का केंद्र है। हम इसे जन-जन से जोड़ने के प्रयास में निरंतर लगे हुए हैं ताकि यह स्थान केवल विशिष्ट वर्ग का नहीं, बल्कि हर युवा और नागरिक का प्रेरणास्थल बने।

     मैं आप सभी मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप केवल समाचार नहीं पहुंचाते, बल्कि आप समाज की सोच को दिशा देते हैं।

     मेरी आप सभी से अपेक्षा है कि इस आयोजन को अधिक से अधिक प्रचारित और प्रसारित करें। मीडिया के सहयोग से ही यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य, कला-संस्कृति को बड़े स्तर पर और अच्छी पहचान मिल सकती है।

     अंत में, मैं आप सभी मीडिया कर्मियों और यहाँ उपस्थित सभी अधिकारियों का सहभागी बनने हेतु हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

    कुल पंजीकृत-179

     जिसमें सुपर वेटरन कैटेगरी- 04 खिलाड़ी

     वेटरन कैटेगरी- 29 खिलाड़ी

     (सामान्य) आयु वर्ग के- 110 खिलाड़ी

     महिला खिलाड़ी- 09 खिलाड़ी

     जूनियर गोल्फर्स- 27 खिलाड़ी

     इस वर्ष इस प्रतियोगिता में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी 81 वर्ष और सबसे युवा खिलाड़ी 07 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।