Close

    22-03-2024 : राज्यपाल ने यूपीईएस विश्वविद्यालय में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘‘ईट राइट-मिलेट मेले’’ का शुभारंभ किया।

    • प्रारंभ तिथि : 22/03/2024
    • समाप्ति तिथि : 22/03/2024
    • स्थान : UPES, Dehradun. Uttarakhand

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को यूपीईएस विश्वविद्यालय में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘‘ईट राइट-मिलेट मेले’’ का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में लगे मिलेट स्टॉलों का भ्रमण कर जानकारियां प्राप्त की। राज्यपाल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खाना हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह बेहद जरूरी है कि हमारा खान-पान संतुलित हो। उन्होंने कहा कि खाना सही तरीके से खाएं तो यह एक औषधि के समान है। सही खान-पान रखना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। वर्तमान में फास्ट-फूड और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाने की आदतें प्रचलित हैं। आज विभिन्न आहार संबंधी बीमारियाँ सभी आयु वर्गों में फैली हुई हैं, इसलिए हमें सही भोजन के चुनाव के बारे जागरूक होना आवश्यक हैं।

    देखें(65 KB)

    तस्वीरें

    सभी देखें