Close

    10-06-2022 : राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट करते हुए ले. ज. अमरदीप सिंह भिंडर, जी.ओ.सी दक्षिण पश्चिमी कमान।

    • प्रारंभ तिथि : 10/06/2022
    • समाप्ति तिथि : 10/06/2022
    • स्थान : Rajbhawan Dehradun

    राजभवन देहरादून 10 जून, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से शुक्रवार को राजभवन में भारतीय सैन्य अकादमी से असम रेजीमेंट में कमीशन हुए जेंटलमैन कैडेट्स से वार्ता की एवं उनका हालचाल जाना। जेंटलमैन कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उन्हें उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी एवं असम रेजीमेंट से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा असम रेजीमेंट एक सर्वश्रेष्ठ रेजीमेंट है। इससे जेंटलमैन कैडेट्स को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जेंटलमैन कैडेट्स से वार्ता के दौरान कहा की परिश्रम करने वालों की कभी हार नही होती। उन्होंने कहा हमें अपने बड़ों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बड़ों के प्रति सम्मान ही आपके अनुशासन को दर्शाएगा। उन्होंने कहा असम रेजीमेंट ने हमेशा परिश्रम एवं देश के प्रति सच्ची सेवा करना सिखाया है।

    …….0……..

    राजभवन देहरादून 10 जून, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन देहरादून में ले. ज. अमरदीप सिंह भिंडर, जी.ओ.सी दक्षिण पश्चिमी कमान ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के मध्य सेना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

    …….0……..

    देखें(50 KB)

    तस्वीरें

    सभी देखें