Close

    07-03-2024 : राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या में आयोजित ‘‘नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति’’ सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

    • प्रारंभ तिथि : 07/03/2024
    • समाप्ति तिथि : 07/03/2024
    • स्थान : Rajbhawan Uttarakhand

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या में आयोजित ‘‘नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति’’ सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। यह सम्मान कला-संस्कृति के क्षेत्र में पद्मश्री बसंती बिष्ट व ऐंपण गर्ल मीनाक्षी खाती को, खेल के क्षेत्र में भारोत्तोलक प्रशिक्षक हंसा मनराल, पर्वतारोही हर्षवंती बिष्ट एवं ताशी मलिक को, पत्रकारिता में वरिष्ठ पत्रकार सुश्री ज्योत्सना को, सामाजिक कार्य हेतु आसरा संस्था की संस्थापिका शैला बृजनाथ व प्रधानाचार्य हिम ज्योति स्कूल रूमा मल्होत्रा को, शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज राजपुर रोड देहरादून प्रेमलता बौड़ाई और वार्डन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगोलीहाट पिथौरागढ़ रेणु साह को दिया गया। राज्यपाल ने सभी को गौरा देवी की प्रतिकृति और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    देखें(1 MB)

    तस्वीरें

    सभी देखें