Close

    05-04-2025 : राज्यपाल ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्याओं का पूजन कर ‘गार्गी नारी शक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण किया।

    • प्रारंभ तिथि : 05/04/2025
    • समाप्ति तिथि : 05/04/2025
    • स्थान : Raj Bhawan Uttarakhand

    चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज ‘गार्गी नारी शक्ति’ चैटबॉट का औपचारिक लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित यह चैटबॉट महिलाओं को कानूनी सहायता, करियर परामर्श, वित्तीय साक्षरता, सुरक्षा उपायों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सहायता प्रदान करेगा, यह एप्लिकेशन प्ले स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। दुर्गा अष्टमी के दिन राज्यपाल ने पूरे विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

    देखें(387 KB)

    तस्वीरें

    सभी देखें