Close

    31-03-2026 : लोक भवन में राज्यपाल से षष्टम राज्य वित्त आयोग, उत्तराखण्ड के अध्यक्ष श्री एन. रवि शंकर ने शिष्टाचार भेंट कर आयोग का प्रतिवेदन (2026-2031) प्रस्तुत किया।

    प्रकाशित तिथि : मार्च 31, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 31 मार्च, 2026

    मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से षष्टम राज्य वित्त आयोग, उत्तराखण्ड के अध्यक्ष श्री एन. रवि शंकर ने शिष्टाचार भेंट कर आयोग का प्रतिवेदन (2026-2031) प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोग के सदस्य श्री पी.एस. जंगपांगी, डॉ. एम.सी. जोशी तथा अपर सचिव श्री नवनीत पाण्डे भी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर अध्यक्ष ने आयोग के प्रतिवेदन की मुख्य अनुशंसाओं के बारे में बताते हुए सामुदायिक परिसंपत्तियों के रख-रखाव तथा उनकी समुचित मैपिंग के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं एवं संसाधनों के समन्वय (कन्वर्जेंस), सहयोग एवं सहकारिता की भावना को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करने तथा वर्तमान परिवर्तनशील दौर में प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया।

    राज्यपाल ने आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नियमानुसार आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के पश्चात आयोग की संस्तुतियां जनप्रतिनिधियों एवं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग की सिफारिशों का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
    ………..0………..