Close

    31-01-2024 : मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर डॉ. एस.एस. संधु ने राज्यपाल से राजभवन में भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: जनवरी 31, 2024

    राजभवन देहरादून 31 जनवरी, 2024

    मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. संधु को कुशल प्रशासक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा की मुख्य सचिव के रूप में डॉ. संधु के कार्यकाल में प्रदेश ने कई उपलब्धियां हासिल की।