Close

    30-10-2022 : राज्यपाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 30, 2022

    राजभवन देहरादून 30 अक्टूबर, 2022

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर उन्हें स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे राष्ट्रीय एकता के प्रणेता थे। भारत की बहुत सी छोटी बड़ी देशी रियासतों को भारतीय गणराज्य में मिलाने का कार्य सरदार पटेल के प्रयासों से ही सम्भव हो सका। राज्यपाल ने कहा कि लौहपुरूष सरदार पटेल के योगदान को देश भुला नहीं सकता और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा देश की एकता और अखण्डता के प्रति प्रेरित करता रहेगा।