Close

    29-08-2023 : राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 30, 2023

    राजभवन, देहरादून : 29 अगस्त, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक है।

    राज्यपाल ने कहा है कि प्रेम, स्नेह और विश्वास का यह पर्व सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करे और सभी प्रदेशवासियों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली लेकर आए।
    …………..0…………..