Close

    30-06-2022:राज्यपाल ने पुणे, महाराष्ट्र के दौरे पर सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान का भ्रमण किया।

    प्रकाशित तिथि: जून 30, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पुणे, महाराष्ट्र के दौरे पर सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे का भ्रमण किया। उन्होंने वहां एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने “राष्ट्रीय सुरक्षा“ विषय पर व्याख्यान दिया।

    राज्यपाल ने समकालीन भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय स्थिति, भारत पर इसके प्रभाव और भविष्य के संदर्भ में अपनी अंतदृष्टि साझा की। उन्होंने सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान में अध्ययनरत छात्रों एवं टीचर्स से बातचीत की। राज्यपाल ने कहा कि यहां के छात्रों का जोश और जुनून देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि ये सभी पेशेवर सैन्य प्रौद्योगिकी का नेतृत्व करेंगे।

    ……….0……….