Close

    29-09-2021:राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ पर्व की शुभकामनाएं दी

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 29, 2021

    राजभवन देहरादून 29 अगस्त, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में
    राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से समाज में व्याप्त प्रसन्नता का प्रतीक पर्व है। श्री कृष्ण ने जीवन में कर्म की प्रधानता को सर्वोपरि बताया है। श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिये गये महान सिद्धान्तों को मानव जीवन में आत्मसात करने से कर्म के क्षेत्र में सभी बाधाओं के समाधान मिलते हैं।
    भगवान श्री कृष्ण की सिखाई गई बातें इस युग में भी उतनी महत्वपूर्ण है जितनी महाभारत काल में थी। उन्होंने अनुशासन से जीने, व्यर्थ चिंता न करने और भविष्य के बजाय वर्तमान में जीने की बात कही। भगवान श्री कृष्ण हमेशा जीवन में जरूरी बदलावों के पक्षधर रहे।
    जीवन में विषम परिस्थितियों और संघर्षों का समाना करना पड़ता है श्री कृष्ण का जीवन संघर्ष और अंधकार में धैर्य और साहस से अपने कार्यो को करते हुए विजय प्राप्त करने का संदेश देता है।
    राज्यपाल ने प्रदेश वासियों से यह अपील भी की है कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के नियमों को न भूलें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क सहित सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए जन्माष्टमी का पर्व मनाएँ।

    —-0—-