Close

    29-07-2022 : श्री कमलवीर सिंह जग्गी, उप निदेशक, एनआईईपीवीडी ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 29, 2022

    राजभवन देहरादून 29 जुलाई, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) के उपनिदेशक श्री कमलवीर सिंह जग्गी ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को संस्थान के कार्यों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि NIEPVD दृष्टि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में बेहद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दृष्टिबाधित लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाकर उनका समावेशी विकास करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं संस्थान का भ्रमण कर वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगे तथा वहां की गतिविधियों को देखेंगे।

    श्री जग्गी ने बताया कि NIEPVD द्वारा ब्रेल लिपि में कई पुस्तकों का प्रकाशन किया जा रहा है। दृष्टिबाधितों के लिए कई प्रकार के व्यावसायिक कोर्स भी प्रारंभ किये गये हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।

    इस अवसर पर प्रधानाचार्य(प्रभारी) श्री अमित शर्मा और सहायक प्राध्यापक श्री पंकज कुमार भी उपस्थित थे।