Close

    29-03-2023 : राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘रामनवमी’ पर शुभकामनाएं दी है।

    प्रकाशित तिथि: मार्च 29, 2023

    राजभवन देहरादून 29 मार्च, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को ‘रामनवमी’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा की “मर्यादा पुरुषोत्तम” भगवान श्रीराम का जीवन हमें उनके महान आदर्शों तथा उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। रामनवमी का शुभ अवसर हमें परोपकार, त्याग, प्यार, करूणा जैसे उच्चतम नैतिक व सामाजिक मूल्यों और आदर्श समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा की इस पावन दिवस पर हम एक समृद्ध, शांतिपूर्ण और समरसता पूर्ण समाज का निर्माण करने की प्रतिबद्धता करें। राज्यपाल ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की है।