Close

    27-10-2023:राज्यपाल ने ”वाल्मीकि जयन्ती’’ की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 30, 2023

    अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ‘‘आदि कवि, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना करके विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र से अवगत कराया। उन्होंने कहा की महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलकर एक आदर्श समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। वाल्मीकि जी की शिक्षाएं हमें समाज के उपेक्षित तथा वंचित वर्ग की सेवा व सहायता के साथ ही उनके लिए अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित करती हैं।’’

    …………0………..