Close

    25-08-2023:पंजाब के राज्यपाल/केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक से शिष्टाचार भेंट करते हुए राज्यपाल एवं प्रथम महिला।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 26, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल/केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने उनसे भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों के अलावा राजभवन पंजाब एवं पंजाब राज्य में शासन एवं प्रशासन की बेस्ट प्रैक्टिसेज को साझा किए जाने के बारे में भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।
    ………..0…………