26-06-2024 : राज्यपाल से राजभवन नैनीताल में डीआईजी कुमाऊं मंडल डॉ. योगेंद्र रावत, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना और एसएसपी पीएन मीणा ने शिष्टाचार भेंट की।
राजभवन नैनीताल 26 जून, 2024
           राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन नैनीताल में डीआईजी कुमाऊं मंडल डॉ. योगेंद्र रावत ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने डीआईजी से कुमाऊं मंडल की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने इसके बाद जिलाधिकारी नैनीताल वंदना और एसएसपी पीएन मीणा से जिले के विभिन्न समसामयिक विषयों और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
                                                                       …………0…………