Close

    26-01-2022:राज्यपाल ने राजभवन और परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

    प्रकाशित तिथि: जनवरी 26, 2022

    राजभवन देहरादून, 26 जनवरी, 2022

    73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को प्रातः 10ः30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली।
    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
    गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, श्री अजय सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0, श्रीमती ममता बोहरा अपर पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर को प्रदान किए गए।
    मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, डी.जी.पी. श्री अशोक कुमार, राज्यपाल सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।
    परेड ग्राउण्ड में पी.ए.सी. उत्तराखण्ड पुलिस, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया।

    राजभवन में ध्वजारोहण

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में प्रातः 9ः30 बजे ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों में मिठाईयां वितरित की।
    ………………0……………..