Close

    24-07-2022:राज्यपाल से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: जुलाई 24, 2022

    राजभवन देहरादून 24 जुलाई, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से रविवार को राजभवन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। कैबिनेट मंत्री ने उन्हें उत्तराखंड में संचालित कृषि एवं उद्यान योजनाओं की जानकारी दी और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

    ………..0…………