Close

    25-05-2022:राज्यपाल ने टिहरी जनपद के चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि: मई 26, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने टिहरी जनपद के अंतर्गत चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर कोटी गाड़ के समीप हुए वाहन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

    …….0…….