Close

    25-05-2021 : “बुद्ध पूर्णिमा” पर राज्यपाल ने बधाई दी।

    प्रकाशित तिथि: मई 25, 2021

    राजभवन देहरादून 25 मई, 2021

    राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी है।
    अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के जन्म दिवस को बैशाख पूर्णिमा रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता, अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर मानव जीवन को कल्याणकारी बनाया जा सकता है। भगवान बुद्ध का प्रेम, सहनशीलता एवं करूणा का संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है।

    …………..0…………..