Close

    24-12-2023:राज्यपाल ने पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    प्रकाशित तिथि: दिसम्बर 26, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में उनका अग्रणी योगदान रहा है और वे उत्तराखण्ड की धरोहर है। वीर चन्द्र सिंह ने निहत्थे सैनिकों पर गोली चलाने के आदेश को अस्वीकार कर महान देशभक्ति का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि पेशावर क्रांति के बाद वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ राष्ट्र के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पंक्ति में खड़े हो गये। राज्यपाल ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ के बताए मार्ग का अनुकरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    …………0…………