Close

    24-12-2022:राज्यपाल ने क्रिसमस पर प्रदेश वासियों को बधाई दी।

    प्रकाशित तिथि: दिसम्बर 25, 2022

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में सेंट जोसेफ एकेडमी के प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव, क्रिसमस के शुभ अवसर पर उन्हें अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

    अपने संदेश में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि क्रिसमस का यह त्यौहार हमें प्रेम, दया, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें इन मूल्यों को एक मार्गदर्शक के रूप में लगातार अपनाने की जरूरत है ताकि हम स्वस्थ, खुशहाल और संपन्न जीवन जी सकें। राज्यपाल ने क्रिसमस के पर्व पर सभी के जीवन में शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना की है।
    …………0…………