24-11-2026 : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड में कई आवासीय भवनों के जलकर नष्ट होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 24 नवम्बर, 2026
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में भीषण अग्निकांड में कई आवासीय भवनों के जलकर नष्ट होने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी के सकुशल होने तथा प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
………..0……….