Close

    23-08-2023 : राज्यपाल ने द टाईम्स ग्रुप द्वारा आयोजित ‘टाईम्स वुमन अचीवर्स अवार्ड’ में प्रतिभाग कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 54 महिलाओं को सम्मानित किया।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 23, 2023

    राजभवन देहरादून 23 अगस्त, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को मसूरी रोड़, देहरादून स्थित एक होटल में द टाईम्स ग्रुप द्वारा आयोजित ‘टाईम्स वुमन अचीवर्स अवार्ड’ में प्रतिभाग कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 54 महिलाओं को सम्मानित किया।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति की क्षमता सबसे अलग है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है, इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए टाइम्स ग्रुप ने ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करना बहुत ही सौभाग्य की बात है।

    राज्यपाल ने कहा कि आज के समय में हमारी मातृशक्ति विकसित भारत के संकल्प के साथ हर एक क्षेत्र में आगे है। शिक्षा, खेल, तकनीकी, अर्थव्यवस्था, ज्ञान और विज्ञान के हर एक क्षेत्र में मातृशक्ति का एक बहुत बड़ा योगदान है, वे हर एक क्षेत्र में आगे हैं।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों से मिलता हूँ, तो देखता हूँ कि किस प्रकार से उत्तराखण्ड के पहाड़ों में रहने वाली महिलाएं अपने हुनर और अपने कौशल का उपयोग कर रही हैं आगे बढ़ रही हैं। बहुत सी महिलाएं हैं जो विश्व में भारत का नेतृत्व कर रही हैं।

    राज्यपाल ने टाइम्स ग्रुप की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह के लिए उन्हें बधाई और सम्मानित होने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, टाइम्स ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री मोहित माथुर, सीआईआई उत्तराखंड की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गर्ग जी सीडब्ल्यूईआई के अध्यक्ष डॉ. शशि सिंह व सम्मानित होने वाली महिलाएं उपस्थित रहीं।