24-04-2026 : राज्यपाल ने मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से नि) की कुशलक्षेम जानी।
लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
लोक भवन देहरादून 24 अप्रैल, 2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से नि) की कुशलक्षेम जानी। राज्यपाल ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इसके उपरांत राज्यपाल ने देहरादून स्थित निजी अस्पताल में पहुंचकर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल के सुपुत्र श्री सिद्धार्थ बंसल का भी कुशलक्षेम जाना। उन्होंने श्री सिद्धार्थ बंसल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण एवं राज्यसभा सासंद श्री नरेश बंसल भी उपस्थित रहे।
………..0………..