Close

    24-04-2022 : मंगलवार 26 अप्रैल, 2022 को राजभवन में ‘‘पथ-प्रदर्शक’’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

    प्रकाशित तिथि: अप्रैल 24, 2022

    राजभवन, देहरादून : दिनांक : 24 अप्रैल, 2022

    मंगलवार 26 अप्रैल, 2022 को राजभवन में ‘‘पथ-प्रदर्शक’’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

    इस कार्यक्रम में प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे तथा कुल 244 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। जिसमें 30 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां व सभी 13 जनपदों के 214 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

    राजभवन में राज्यपाल ले. ज. (से. नि.) गुरमीत सिंह द्वारा व सभी जनपदों में जिलाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जायेगी। कार्यक्रम में राज्यपाल सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

    राजभवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भातखण्डे महाविद्यालय द्वारा कथक, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के द्वारा योगा, बाल कल्याण, पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का उद्बोधन कार्यक्रम भी होगा।
    ………..0………….