Close

    23-11-2026 : राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रकाशित तिथि : नवम्बर 23, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    राज्यपाल ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    लोक भवन देहरादून 23 नवम्बर, 2026

    राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने एक ओंकार, समानता, प्रेम, सत्य, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर मानव मात्र के कल्याण की प्रेरणा देते हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाया गया सत्य, सद्भाव और सेवा का मार्ग आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनकी शिक्षाएं हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।

    उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने आचरण और जीवन में अपनाएं तथा प्रेम, शांति, सद्भाव और सेवा की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
    ………..0……….