Close

    23-10-2023:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी प्रदेशवासियों को ‘‘दशहरा’’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    प्रकाशित तिथि: अक्टूबर 25, 2023

    राज्यपाल ने कहा है कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया है। राज्यपाल ने कहा कि हम इस पर्व को आपसी भाई-चारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुलकर मनायें।
    …………0………..