Close

    23-08-2023 : राज्यपाल ने समस्त देशवासियों व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) की संपूर्ण टीम को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 23, 2023

    राजभवन देहरादून 23 अगस्त, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने समस्त देशवासियों व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) की संपूर्ण टीम को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व उपलब्धि भारतीय वैज्ञानिकों की अंतरिक्ष अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया है। राज्यपाल ने कहा कि चंद्रयान-3 की इस सफलता से वैज्ञानिकों को चंद्रमा और अंतरिक्ष के गूढ़ रहस्यों को समझने में खासा मदद मिलेगी। राज्यपाल ने राजभवन में इस ऐतिहासिक उपलब्धि का लाइव प्रसारण भी देखा।