Close

    23-04-2026 : राज्यपाल ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग, नैल में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि : अप्रैल 23, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 23 अप्रैल, 2026

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग, नैल में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
    ………..0………..