Close

    23-03-2024 : राज्यपाल से राजभवन में राष्ट्रीय सैनिक संस्था रूढ़की, हरिद्वार शाखा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: मार्च 23, 2024

    राजभवन देहरादून 23 मार्च, 2024

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में राष्ट्रीय सैनिक संस्था रूढ़की, हरिद्वार शाखा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी पदाधिकारियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनसे शाखा के क्रियाकलापों और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
    ……….0……….