Close

    23-02-2023 : राज्यपाल से राजभवन में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने शिष्टाचार भेंट की।

    प्रकाशित तिथि: फ़रवरी 23, 2023

    राजभवन देहरादून 23 फरवरी, 2023

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और श्री कोश्यारी ने राजभवन परिसर स्थित नक्षत्र वाटिका का भ्रमण किया।