Close

    22-08-2021 : उत्तराखंड की राज्यपाल ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

    प्रकाशित तिथि: अगस्त 22, 2021

    राजभवन देहरादून, 22 अगस्त, 2021

    उत्तराखंड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
    उन्होंने में कहा की स्व कल्याण सिंह एक सच्चे देशभक्त व कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।