Close

    22-07-2026 : राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन को श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल का कुलपति नियुक्त किया है।

    प्रकाशित तिथि : जुलाई 22, 2026

    लोक भवन सूचना परिसर, उत्तराखण्ड
    प्रेस विज्ञप्ति

    लोक भवन देहरादून 22 जुलाई, 2026

    राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन को श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन को उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष अथवा 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक अथवा अग्रेत्तर आदेश तक जो भी पहले हो, तक की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।
    ………..0……….